मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में करीब एक सप्ताह के बाद शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का कार्य किया गया। टीकाकरण के लिए विभिन्न 24 सेंटर पर वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं टीकाकरण केंद्रों पर लोग कोरोना गाइडलाइन को नजर अंदाज करते दिखे। दो गज की दूरी तो दूर मास्क लगाने के प्रति भी लापरवाही देखी गई। टीकाकरण कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि ओटीपी सिस्टम होने के कारण काफी परेशानी हुई। केन्द्र पर घंटों इंतजार के बाद टीकाकरण संभव हो रहा था।
वहीं कुछ लोगों को घंटों इंतजार के बाद बगैर टीका लिए हीं वापस लौटते देखा गया। खासकर महिलाओं को ओटीपी की समस्या से जूझना पड़ा। बताया गया कि एएनएम की मजबूरी यह थी कि मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन करने में काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय युवकों के द्वारा सहयोग से रजिस्टेशन संभव हो पा रहा था। स्वास्थ्य प्रबंधक मो. शहाबुद्दीन ने बताया कि कुल 770 लोगों को टीके लगाए गए।






