स्कूल-कॉलेज दोबारा खोलने की अटकलों पर गृह मंत्रालय के तरफ से आया ये बयान-

भारत में कोरोनावायरस लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते दो महीने से ज्‍यादा समय से लागू किए लॉकडाउन की वजह से देशभर के स्कूल और कॉलेज बंद कर है।

 इस बीच कुछ दिनों से विभिन्‍न मीडिया से खबरें  सामने आती रहीं कि स्कूल खोलने पर लगातार विचार किया जा रहा है और जल्द ही सरकार के तरफ से इस पर अंतिम फैसला ​ले लिया जाएगा।

मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबर आई थी कि ग्रीन और आरेंज जोन में स्कूल जुलाई तक खोले जाने की संभावना है। मगर इन सबक अटकलों के बीच स्कूल और कॉलेजों को दोबारा खोलने को लेकर गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय प्रवक्ता ने मंगलवार रात को ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूल और कॉलेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है। भारत में COVID-19  के संक्रमण के कारण मार्च मध्य से ही सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस दुनिया के साथ भारत में भी बहुत तेजी से अपना संक्रमण फैला रहा है। अब तक पूरे देश में कूल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 1,51,767 पहुंच गयी है। देश में कोरोना से 4337 लोगो ने अपनी जांन गंवाई है। थोडी राहत की बात ये है कि अब तक 64425 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक भी हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *