ई रिक्शा चालक गोलीकांड: पुलिस की छानबीन तेज

ई रिक्शा चालक गोलीकांड में पुलिस द्वारा छानबीन तेज कर दी गई है। पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। घटना में संदेह के आधार पर दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ज्ञात हो कि बीते दिन प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर-वृन्दावन के बीच सुरसर नदी पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशो ने लूटपाट के विरोध करने पर ई रिक्शा चालक को गोली मार कर जख्मी कर दिया था। उक्त टोटो चालक कोल्हायपट्टी डुमरिया वार्ड नौ निवासी बबलु यादव के पुत्र राजकुमार यादव को गोली मारी गई। राजकुमार कपड़ा व्यवसायी के साथ भारे पर गांव गांव घूम कर चादर व अन्य कपड़ा बेचने का काम करते थे। वापस लौटने के क्रम में बदमाशो ने लूटपाट करने का प्रयास किया। इसी दौरान विरोध करने पर टोटो चालक पर गोली चला दिया था। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। संदेह पर दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *