भारत में 25 मई से शुरू होंंगी घरेलू उड़ानें, जल्द शुरू होगी बुकिंग

मुरलीगंज पोस्ट डेस्क : देश में कोरोना वायरस के महामारी के कारण लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागु किया गया है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने बुधवार को जानकारी दी कि देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

उड्डयन मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू विमानों का परिचालन किया जाएगा। सभी हवाई अड्डों और विमानन कंपनियों को 25 मई से परिचालन के लिए तैयार होने की सूचना दी जा रही है।

देश में 25 मई सोमवार से शुरू होने वाली इन उड़ानों के टिकट की बुकिंग की शुरुआत जल्द ही होगी। इसकी तिथि की जानकारी एवं दिशा-निर्देश जल्द ही सरकार की तरफ से जारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *