मुरलीगंज: मीरगंज में एक कोरोना पाजिटिव निकलने से इलाके में दहशत

मुरलीगंज में जोरगामा पंचायत अंतर्गत मीरगंज चौक मोहल्ले के एक 17 वर्षीय छात्र को कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आते ही आस पास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त है। हलांकि जानकारी होते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा मीरगंज चौक मोहल्ले को ऐहतियात के तौर पर सील किया गया है।

शनिवार को बीडीओ और थाना प्रभारी पहुंचे व संक्रमित युवक के परिवार वालों को क्वारंटीन कराया गया है। जोरगामा के मीरगंज चौक मोहल्ले को प्रशासनिक स्तर पर कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है।

पंचायत के मुखिया अभय कुमार गुड्डू ने बताया छात्र महाराष्ट्र के मदरसा में पढ़ता था। वह 5 मई को स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र से चला तथा 6 मई को सहरसा पहुंचा। सहरसा में जांच कर उसे गृह जिला मधेपुरा भेज दिया गया।

मधेपुरा में थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन का मोहर लगा कर घर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि उक्त युवक को संक्रमित होने की खबर से पंचायत में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मुरलीगंज ब्लॉक में कोरोना का यह पहला मामला है|

बता दें कि पिछले दिनों पुरैनी व घैलाढ़ प्रखंड में मदरसा से ही लौटे छात्रों में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमा सकते में आई थी। उसके बाद 10 मई के दोपहर 4 बजे एम्बुलेंस से ले जाकर छात्र को मधेपुरा इवनिंग कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया।

वहीं से उसका ब्लड सैंपल जांच में भेजा गया। जिसका रिपोर्ट में शुक्रवार के रात संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जोरगामा पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में स्थिति डरावनी हो गई है।

संक्रमित छात्र का इलाज शुरू :

जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मधेपुरा में संक्रमित छात्र का इलाज शुरू कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 12 मई को युवक का सैंपल डीएमसीएच भेजा गया था जिसका रिपोर्ट 15 मई के देर रात्रि कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *