मौसम विभाग का अलर्ट : मधेपुरा सहित बिहार के इन जिलों में अगले दो दिन बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना !

लगातार बदल रहे मौसम के बीच पूरे बिहार में गुरुवार को एक बार फिर से आंधी-पानी के आसार हैं. मौसम विभाग ने आंधी-पानी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है ।

कोशी में भी दो दिन से पारा चढ़ गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. बुधवार को मधेपुरा का पारा 37 डिग्री तक पहुँच गया था जिसकी वजह से कोशीवसियों को गर्मी महसूस हो रही थी। लेकिन आज सुबह से ही मौसम का रुख बदला है और तापमान में गिरावट रिकॉर्ड किया गया जिससे थोड़ी राहत लग रही हैं ।

इन जिलों में है अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बिहार के कई हिस्सों में जहां तापमान अधिक है लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है. बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अच्छा होने के आसार हैं. वही कुछ जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान के भी रिपोर्ट है. जहां गुरुवार और शुक्रवार यानी दोनों दिन 14 और 15 मई को बारिश के साथ आंधी तूफ़ान भी आएगा उसमें सुपौल, अररिया, मधेपुरा , किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, शामिल हैं। कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिया, जमुई जिला का कुछ हिस्सो में बारिश और आंधी के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *