चुनाव में खलल उत्पन्न करने वाले पर होगी कार्रवाई- डीएम

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण व भयमुक्त निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन ने सभी मतदान कर्मियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। हर हाल में शांतिपूर्ण मतदान कराने का निर्देश दिया। बीएल इन्टर स्कूल में बनाए बज्रगृह से पीसीसीपी को दिशा-निर्देश देते हुए ईवीएम लेकर बुथो के लिए रवाना किया गया। डीएम श्याम विहारी मीणा, एसपी राजेश कुमार, डीडीसी नितिन कुमार सिंह, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ अजय नारायण यादव, आरओ सुबीर रंजन ने मतदान कर्मियो को स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव कराने के गुड़ बताए। बुथो से दो सौ मीटर तक धारा 144 लागू रहेगा। मतदान कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले प्रत्याशी और समर्थक पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई। मतदान के दिन सभी सेक्टर दण्डाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ससमय मतदान प्रारंभ हो। विधि व्यवस्था संधारण हेतु सेक्टर, जोनल दण्डाधिकारी, सुपर जोनल दण्डाधिकारी एवं सुरक्षित दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्त है। ब्लाॅक में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। किसी प्रकार की समस्या होने पर इस नम्बर पर 9431005465 सूचना दे सकते हैं। नगर पंचायत के कुल पंद्रह वार्डो में 30 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें दो माॅडल बुथ एवं एक पिंक बुथ बनाए गए हैं। वही नौ संवेदनशील बुथ चिन्हित किये गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ तैनात किये गए हैं। देर रात तक पीसीसीपी ईवीएम लेकर मतदान केन्द्रो के लिए रवाना होते रहे।

डीएम श्याम विहारी मीणा ने कहा चुनाव की सभी पूरी कर लिया गया है। पोलिंग पार्टी डिस्पैच के बाद पीसीसीपी डिस्पैच हो गया है। चुनाव से संबंधित आवश्यक जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है। इस बार के चुनाव में स्पेशल टैक्नौलोजी का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने मतदान कर्मियो से शत प्रतिशत वोटिंग कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *