कोरोना वायरस का इलाज अब जल्द होगा संभव!

चीन के वुहान से पनपा कोरोना वायरस अब चीन के अलावा आसपास के देशों जैसे भारत, थाईलैंड और हांगकांग में भी अपना पैर पसार रहा है। अब तक इससे 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और अभी यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

चीन में इससे 17205 लोग संक्रमित हो चुके है एवं 200 से ज्यादा लोग चीन से बाहर के देशों में संक्रमित हो चुके है।रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरस जानवरों के द्वारा मनुष्यों में संक्रमण फैला रहा है।

यह वायरस एक स्वस्थ मनुष्य के संक्रमित मनुष्य के संपर्क में आने या शारीरिक संपर्क से भी फैल सकता है। इसके लक्षण साधारण जुकाम वाले लक्षण है जिसमें नाक बहना, बुखार आना कमजोरी आना, सर्दी, गले में खरास इत्यादि शामिल है।

एक नए रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड की सरकार ने यह दावा किया है कि थाईलैंड की डॉक्टरों ने मिलकर एक दवा बनाया है जो कोरोना वायरस के इलाज के लिए कारगर है।

थाईलैंड के एक डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने कुछ दवाओं को मिलाकर एक दवा बनाया है जो 48 घंटों में ही मरीज पे अपना असर दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस दवा का लैब परीक्षण किया तो उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले।

उन्होंने इस दवा का उपयोग मरीजों पे भी किया है और इससे भी उन्हें 90% तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। डॉक्टरों ने बताया की उन्हें इस दवा से थाईलैंड के 14 में से 8 मरीजो को पूरी तरह ठीक कर लिया है।

थाईलैंड सरकार इसके परीक्षण के लिए और इसे और बेहतरीन बनाने के लिए केंद्रीय लैब में भेजने वाली है। सम्भवतः जल्द ही यह दवा कोरोना वायरस को खत्म करने में सफल हो पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *