मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां वर्षों से एम्बुलेंस के चालक का पद रिक्त पड़ा है। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवाएं मात्र एक एम्बुलेंस के भरोसे चल रही है। हालांकि कुछ दिनों पूर्व सीएचसी लोकसेवा के लिए एक एम्बुलेंस दी की गई थी, लेकिन यह एम्बुलेंस भी चालक व टेक्नीशियन के अभाव में खड़ी है। और उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि मुरलीगंज प्रखंड के 17 पंचायत और पंद्रह वार्ड के लोगों पर मात्र एक एम्बुलेंस संचालित है। यहां प्रतिदिन सैकड़ो मरीज अपने उपचार के लिए पहुंचते है। इस सीएचसी के अंदर बड़ी आबादी आने के कारण आए दिन गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य हादसों में घायलों को इसी अस्पताल लाया जाता है। आसपास ग्रामीण क्षेत्र से मरीज भी अपने उपचार के लिए यहीं पहुंचते है। जिसके कारण गंभीर स्थिति में लोगों को निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। जिससे कई बार गंभीर स्थिति में हालत गंभीर बन जाती है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जानकारी अनुसार मुरलीगंज सीएचसी में एक एम्बुलेंस खराब पड़ी है। और एक एम्बुलेंस चालक और टेक्नीशियन के अभाव में शोभा की वस्तु बनी हुई है। जिस कारण आये दिन मरीजों को एम्बुलेंस के अभाव में जेब ढीली करने की विवशता देखी जा रही है।






