पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं का बीडीओ ने किया जांच

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं की बुधवार को बीडीओ अनिल कुमार ने जांच की। पंचायत में विभिन्न योजना के तहत चल रहे विकास के कार्यों को उन्होंने पंचायत में घूम कर निरीक्षण किया। उन्होंने काम को और तेज गति से आगे बढ़ाने को लेकर संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों को कई दिशा निर्देश भी दिया है। साथ ही पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालय व जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमी को उन्होंने सुधार करने हेतु निर्देशित किया। बीडीओ अनिल कुमार ने कहा कि गुरुवार को कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *