इंस्पायर अवार्ड के लिए ऑनलाइन कराएं रजिस्ट्रेशन: BEO

प्रखंड अंतर्गत 17 पंचायत में संचालित 173 प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की कवायद शुरू कर दी गई है।इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गुणानंद सिंह की अध्यक्षता में बीआरसी मुरलीगंज में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीईओ ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को इंस्पायर अवार्ड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हर हाल में सभी प्रधानाध्यापक निर्धारित समय तक करवायें। ताकि इंस्पायर अवार्ड में बच्चे भाग ले। लापरवाही करने पर उच्च अधिकारियों को भी लिखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में प्रोजेक्ट बनाया जाता है। जिसमें अव्वल आये छात्र छात्राओं को सरकार के द्वारा पुरस्कृत भी करने का प्रावधान है। इंस्पायर अवार्ड से छात्र-छात्राओं में छुपे प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। वहीं बीइओ ने स्कूल के जमीन की दाखिल-खारिज करवाने का भी निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल की जमीन का म्युटेशन नहीं करवाया गया है। वे जल्द स्कूल के जमीन का कागजात बनवा लें। मौके पर एलएस सोनी कुमारी, योगेश्वर प्रसाद यादव, डीडीओ पूनम शर्मा एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *