BNMU: स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि शुक्रवार को घोषित कर दी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बीएनएमयू अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राएं 28 फरवरी से 7 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 11 मार्च तक फॉर्म भराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी UMIS के वेबसाइट पर जाकर परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रकिया अपना कर महाविद्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन महाविद्यालय स्तर पर परीक्षा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया अपनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *