अभाविप मुरलीगंज के कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान, थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर से लोगों का किया चेकअप

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर से सैकड़ों लोगों का चेकअप किया गया। इसके साथ ही मास्क वितरण के साथ-साथ बीमार लोगों को दवाई भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं बीएनएमयू सोशल मीडिया प्रभारी विकास भार्गव ने कहा कि पुरे बिहार में अभाविप द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर के जरिये सैकड़ों लोगों की जांच की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं, तो तत्काल स्थानीय प्रशासन तथा स्वास्थ विभाग को सूचना कर जांच करने के लिए आग्रह करवाया जा रहा है।

अभाविप मुरलीगंज के कोषाध्यक्ष प्रकाश भगत व कृष्णानंद द्विवेदी ने कहा कि यह महामारी की दूसरी लहर है और इसकी तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसे में अपने सेवा कार्य को गति और विस्तार देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ‘मिशन आरोग्य रक्षक’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर से लोगों का तापमान तथा ऑक्सीजन लेवल चेक करते हुए करोना के प्रति सतर्क रहने एवं वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में अभाविप बीएनएमयू मीडिया प्रभारी विकास भार्गव, कोषाध्यक्ष प्रकाश भगत, कृष्णानंद द्विवेदी, समर राज, नवीन कुमार, गोलू राज, आशीष आनंद तथा अभाविप कार्यकर्ता टीम के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *