बिहार की “साइकिल गर्ल ” ज्योति के पिता की मौत, पिछले साल गुड़गांव से साइकिल से अपने पिता को लाई थी दरभंगा।

जिस बिहार की बेटी की बहादुरी की चर्चा भारत से अमेरिका तक हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिका के उस वक्त के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने जिस के साहस का लोहा माना आज वो टूट गई है।

बिहार के दरभंगा के रहने वाली ज्योति पासवान जिसे देश विदेश में लोग साइकिल गर्ल के नाम से जानते हैं उसके सर से कल पिता का साया उठ गया।

पिछले साल ज्योति ने साइकिल पर अपने पिता को बैठाकर गुड़गांव से दरभंगा तक का सफर तय किया था । सोमवार की सुबह उनके पिता मोहन पासवान का निधन हो गया। कुछ दिन पहले ज्योति के दादाजी का निधन हुआ था जिसके भोज की तैयारी घर वाले कर रहे थे की अचानक सोमवार की सुबह ज्योति के पिता अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनका निधन हो गया । परिवार वालो ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

दरभंगा के सिंघाड़ा प्रखंड की की रहने वाली 13 वर्षीय ज्योति के पिता दिल्ली एनसीआर में ऑटो चलाते थे ।जनवरी 2020 में उनका एक्सीडेंट हो गया ।अपने पिता की देखभाल करने ज्योति गुड़गांव पहुंची। लेकिन पिछले साल lockdown लगने से वहा जब रहना मुश्किल हो रहा था तब ज्योति ने 400 रुपए में आई साइकिल ली और अपने पिता को साइकिल पे बिठा दरभंगा ले आई थी । ज्योति की इस बहादुरी की सराहना पिछले साल सबने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *