सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

जोरगामा-मीरगंज ग्राम विकास समिति कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक विशेष बैठक शारिरिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित किया गया। बैठक समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

वहीं समाजसेवी सह जोरगामा-मीरगंज विकास समिति के सचिव भारत भूषण सिंह के द्वारा बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा भीड़ ना कर झंडा तोलन किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कम से कम लोगों की संख्या में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर बैठक हुई। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ज्यादा आम आदमी सहित वरिष्ठ नागरिकों को भी आमंत्रित नहीं किये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि झंडो तोलन सुबह 10 बजे किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी को देखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। वहीं मौके पर भारत भूषण सिंह, रिप्पू वर्मा, अमित पासवान, धीरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदीप पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *