मुरलीगंज में रैपिड एंटीजन किट से जांच शुरू,4 लोग कोरोना संक्रमित

बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिले की सभी पीएचसी में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया गया है। मुरलीगंज पीएचसी में इसकी शुरूआत रविवार से हुई हैं।

मुरलीगंज पीएचसी से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई रविवार को 25 व्‍यक्ति की रैपिड एंटीजन किट से जांच हुई । सोमवार को 33 लोगों का सैंपल लिया गया ,जिसमें 1 व्‍यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए । मंगलवार को कुल 30 लोगों की एंटीजन किट से टेस्‍ट किया गया जिसमें 2 नए कोरोना पाजिटीव की पहचान हुई । बुधवार को 20 लोगों ने अपना सैंपल जांच के लिए दिए जिसमें 1 व्‍यक्ति COVID-19 वायरस के चपेट में आया हैं।

मुरलीगंज में 4 दिनों में कुल 108 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से सैंपल की जांच हुई हैं । जिसमें कुल 4 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मुरलीगंज वार्ड संख्‍या -15 के है तथा एक ही परिवार के हैं। इन सभी को होम क्‍वारंटीन किया गया हैं। जिसका स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम द्वारा प्रतिदिन स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया जाएगा ।

बिहार में कोरोना के आंकड़े-

बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या बढ़कर 45919 हो गयी हैं। इस वायरस के कुल 273 लोगों की जान गयी हैं। वर्तमान में राज्‍य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्‍या 15141 हैं। हालांकि थोड़ी अच्‍छी बात ये है क‍ि कुल संक्रमितों में से 30504 मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्‍वस्‍थ्‍य हो चुके है। अर्थात बिहार में रिकवरी रेट 66.43% हैं।

बिहार में अब कोरोना टेस्टिंग में भी तेजी आने लगी हैं । विगत 24 घंटे में कुल 17794 लोगों की COVID-19 की जांच हुई हैं। जो क‍ि बिहार में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक टेस्‍ट का रिकार्ड बना हैंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *