कोरोना काल में कार्डधारीयों को राशन उठाव में पोस मशीन की अनिवार्यता खत्म हो-पीडीएस विक्रेता

बिहार में कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बचाव को लेकर मधेपुरा जिले के मुरलीगंज ब्‍लाक परिसर में पीडीएस विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभागीय आदेशानुसार प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक ज्योतिष कुमार ने डीलरों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने को लेकर जागरूक करते हुए थर्मल स्केनिंग कर मास्क का वितरण किया।

इस दौरान ज्योतिष कुमार ने कहा क‍ि पीडीएस विक्रेता कोरोना योद्धा की तरह ही काम कर रहे हैं। प्रतिदिन दर्जनों लाभुको को जागरूक करते हुए राशन – किरोसीन का वितरण कर रहे हैं।

वही डीलरों ने कहा क‍ि जिले में कोरोना संक्रमण का मामला बहुत तेजी से बढ़ रहा हैं। पिछले चार महीनो से हमलोगों ने सरकार द्वारा दिये गये सभी दिशा -निर्देश का पालन करते हुए जनता का सेवा किया हैं। लेकिन अब हमलोगों का स्थिति खराब होने लगा हैं।

पीडीएस विक्रेताओं ने सरकार से मांग की है क‍ि कोरोना के इस दौर में विभाग द्वारा पोस मशीन पर तत्‍काल रोक लगा देना चाहिए। इसके लिए विभाग कार्डधारीयों को राशन उठाव में पोस मशीन की अनिवार्यता को खत्म करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करे। जिससे हमलोग के साथ ही परिवार भी संक्रमण से बच सके ।

मौके पर चंद्रकिशोर यादव, सचिव विधानंद यादव, रामचंद्र भगत, गुरूप्रसाद किस्कू, निर्मल पासवान, प्रभुराम, महादेव प्रसाद भगत, जयकृष्ण पौद्दार, राजकुमार भगत, अमरनाथ सिंह, कौशल चौधरी, अफरोज अहमद, रंजीत कुमार पासवान, ललित कुमार, रमेश राम

इसके अलावा बबलू कुमार, राजेश्वर प्रसाद सिंह, गुलाबचंद पासवान, शंकर साह, संतोष कुमार सिंह, शंकर कुमार, तेजनारायण यादव, नित्यानंद यादव, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, शिवकुमार यादव, मून, शोभा कुमारी, संजन देवी सहित दर्जनों डीलर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *