कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान नगर पंचायत मुरलीगंज के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव ने रविवार को सदर अस्पताल पहुंच कर अपना ब्लड डोनेट किया। कोरोना संकट में भी जरूरत पड़ने पर सभी कार्यो को छोड़कर स्वयं आकर रक्त दान करके उन्होंने मानवता की मिशाल पेश की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारीगंज निवासी पवन कुमार जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 2% था ,और वे जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा था।उनके परिवार द्वारा प्रयास करने के बाद भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पाया! o+ ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में भी उपलब्ध नहीं रहने के कारण परिवार के लोग बहुत परेशान हो गए । तब उनके परिवार के सदस्य ने पप्पू यादव मिशन के संस्थापक भाष्कर निखील को पूरी जानकारी दी।
जिसके बाद ब्लड डोनेटर का तलाश होने लगा जैसे ही इस बात की जानकारी श्वेत कमल बौआ को हुआ वे तुरंत ही रक्त दान करने को अपनी सहमति दे दी । जिसके बाद सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचकर O+ एक यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का एक शानदार उदाहरण पेश किया । इस मौके पर श्वेत कमल ने कहा कि रक्तदान कर अगर किसी की जान बच जाए तो भगवान आपको इससे अच्छा सेवा का मौका नही दे सकता ।
रविवार को रक्तदान श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के रक्त प्रबंधक सागर यादव जी के देख-रेख में हुआ । मिशन के द्वारा पीड़ित परिवार को एक यूनिट रक्त उपलब्ध करा दिया गया । कोरोना संकट के बीच भी श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन जरूरत मंदो को रक्त उपलब्ध करवा रहा हैं। जो कि बहुत ही काबिलेतारिफ हैं।






