लॉकडाउन के आदेशों के पालन के लिए BDO के नेतृत्व में लोगों को किया गया जागरूक

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे प्रकोप को दखते हुए बिहार में 31 जूलाई तक लाॅकडाउन लगा हैं। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में सख्‍ती से लॉकडाउन का अनुपालन करवाने को लेकर सोमवार को बीडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में मुरलीगंज प्रशासन हड़कत में आयी।

इस दौरान बेवजह एवं बिना मास्क के घूमने वाले व्यक्तियों का चालान काटा गया। साथ ही बेवजह बेवजह घूमने वाले उच्चको पर जमकर लाठी बरसायी गयी। साथ ही आमलोगों को लॉकडाउन के आदेशों के अनुपालन के लिए हिदायत भी दिया।

मुरलीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने क्षेत्रों में भ्रमण कर आमलोगों व दुकानदारों को जागरूक किया। इस दौरान बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि 16 से 31 तक सरकार द्वारा लाकडाउन लगाया गया हैं। लाकडाउन की अवधि में समयानुसार आवश्यक सेवा वस्तु की दुकाने खुली रहेंगी। लोगों को बेवजह घर से नही निकलना चाहिए । आवश्‍यक काम से ही घर से बाहर निकले और इस दौरान सभी लोग मास्क का उपयोग करेंगे।

उन्‍होंने बताया क‍ि कई जगहों इन सब बातो को नजर अंदाज करने की शिकायत मिल रही थी। जिसके कारण अब लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा हैं।

मौके पर पुलिस पदाधिकारी धनेश्वर मंडल, एएसआई पीसी पासवान, कमांडो शर्मा, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *