बिहार में छठे चरण के तहत माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन की सरकार की तरफ से तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। गुरूवार को बिहार सरकार की ओर अधिसूचना जारी कर मेधासुची से लेकर नियोजन पत्र निर्गत करने तक की तिथि घोषित कर दी गई है।
इस शेड्यूल के मुताबिक 20 जून को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 24 जून से 26 जून तक अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। जिला परिषद या शहरी निकाय द्वारा मेधा सुची का अनुमोदन 1 जूलाई को होगा । नियोजन इकाई द्वारा 4 जूलाई तक मेधा सुची का सार्वजनीकरण होगा । इसके बाद 10 जूलाई तक चयनित अभियर्थियों की विघालयवार सूची जिलों के के NIC के वेबसाइट पर प्रकाशन होगा। इसके पश्चात जिला स्तर पर 14 और 15 जूलाई को नियोजन पत्र निर्गत किया जाएगा ।
साथ ही सरकार के तरफ से कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन पंचायत में स्थापित किये जाने वाले नए उच्च माध्यमिक स्कूलों में किया जाये।
आपको बता दे कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में लगे लॉकडाउन देखते हुए सरकार ने छठे चरण के तहत माध्यमिक शिक्षक तथा उच्चतर माध्यमिक नियोजन की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी थी। देश भर में अनलॉक होते ही एक बार फिर से सरकार ने नियोजन प्रक्रिया की शुरूआत कर दी।


इसे भी पढि़ए –
बिहार में शिक्षक नियोजन की तारीखों का एलान,NIOS पास अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन,जानिए पूरा शेड्यूल
बिहार में सभी विभागों की सूचनाएं अब एक ही वेबसाइट पर मिलेंगी,CM नीतीश ने वेबसाइट का किया लोकार्पण
.






