कोरोना वायरस का प्रकोप देश-दुनिया के साथ बिहार में भी तीव्र गति से प्रतिदिन बढता जा रहा हैं । बिहार में कोराना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 5807 पहुँच गया है। इस वायरस के कारण पुरे बिहार में 34 लोगो को अपनी जांन भी गंवानी पड़ी हैं।
स्वास्थ्य विभाग के तरफ से गुरूवार को पहले अपडेट में एक साथ 109 कोरोना संक्रमितों की पूष्टि हुआ हैं। जिसमें मधेपुरा के 16, और सहरसा के 1 मरीज शामिल हैं।
मधेपुरा में आज एक साथ 16 नए संक्रमित की पहचान हुई हैं। जिसमेंं मधेपुरा शहर से 9 मरीज, ग्वालपाड़ा, साहुगढ़ तथा सिंहेश्वर से 2-2 लोग और बरही से 1 कोरोना पाजिटीव की पहचान हुई हैं। सभी को JNKTMCH मधेपुरा के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करवा दिया गया हैं।
जिले में लगातार संक्रमण बढ रहा है। स्वास्थ्यकर्मी , डॉक्टर तक भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बता दे कि कुछ दिन पहले कुमारखंड सीएचसी में दो डॉक्टर सहित 16 मेडिकल स्टाफ संक्रमित हुए थे। मंगलवार को घैलाढ़ में 3 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सिंहेश्वर पीएचसी के 3 स्वास्थ्यकर्मी covid-19 टेस्ट पाजिटीव आ चुका हैं।
प्रवासी के जिले में वापसी के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली हैं । लेकिन जिले में स्वास्थ्यकर्मीयों का इस तरह से कोरोना से संक्रमित होना मधेपुरा के लोगों के लिए भयभीत करनवाली बात हैं। क्योंकि आम आदमी किसी भी दुसरे बीमारी का अस्पताल में इलाज करवाने जाता हैं लेकिन कोरोना के कारण लोग अस्पताल जाने से भी डरने लगे हैं ।
मधेपुरा में कोरोना के आंकड़े
मधेपुरा जिले में कुल 140 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस वायरस से 1 लोग की मौत हुई हैं। अच्छी बात ये है कि अब तक 51 लोग कोरोना वायरस को हराकर ठीक भी हो चुके हैं!







