Bihar Board Toppers List 2020.
बिहार बोर्ड ने मेट्रिक का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। कुल 80.59% विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा में उतीर्ण हुआ है ।
बिहार के रोहतास जिले के हिमांशु राज स्टेट टॉपर बने हैं। हिमांशु को कुल 500 में 481 अंक मिले हैं,अर्थात 96.2% मार्क्स प्राप्त कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है।
हिमांशु रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तेनुअज के विद्यार्थी हैं।
हिमांशु राज के पिता सुभाष सिंह सब्जी बेचते हैं। बहुत ही साधारण परिवार का लड़का हिमांशु बेहद लगनशील और परिश्रमी छात्र हैं।
हिमांशु ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने बहुत ही ज्यादा मेहनत की थी। वह दिन में करीब 14 घंटे पढ़ाई करते थे।उन्होंने बताया की उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।
दसवीं के परीक्षा में द्वितीय स्थान पर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार हैं। दुर्गेश को 480 अंक मिले हैं।दुर्गेश भी बहुत ही साधारण परिवार से है। उनका पिता किसान है।ये अपने मेहनत के दम पर पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा औरंगाबाद के राजवीर, अरवल की जूली व भोजपुर के शुभम को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। यानि कि तीसरे स्थान पर दो छात्र और एक छात्रा है। तीनों को 95.6% यानि 478 अंक मिले हैं।
लखीसराय के तन्नू कुमार, औरंगाबाद के मुन्ना कुमार और नवनीत 95.4% लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। इन तीनों को 477 अंक मिले हैं।
सहरसा की स्तुति मिश्रा शीर्ष 10 में
सहरसा की स्तुति मिश्रा 475 अंक प्राप्त कर पुरे बिहार( Bihar Board Toppers List) में छठा स्थान प्राप्त किया।
स्तुति मिश्रा सहरसा जिले के उच्च विद्यालय चैनपुर परारी की की छात्रा है। स्तुति ने मैट्रिक परीक्षा में 95% अंक लाकर कोसी प्रमंडल का नाम ऊंचा किया ।
आशुतोष चंद्र मिश्रा की बड़ी बेटी स्तुति गांव में रहकर ही पढ़ाई करती थी। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी स्तुति की सफलता पर छोटी बहन श्रुति और छोटा भाई आयुष आनंद ने बताया कि बड़ी बहन की सफलता हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है ।
स्तुति आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। परीक्षा परिणाम आते ही परिजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया ।
आपको बता दे कि इस वर्ष Bihar Board 10th की परीक्षा में कुल 14,94,071 छात्र बैठे थे जिसमें 12 लाख 4 हजार 30 परीक्षार्थी हुए सफल , जिसमें 6 लाख 13 हजार 484 छात्र तथा 5 लाख 90 हजार 545 छात्राएं सफल हुई। कुल पास होने का प्रतिशत 80.59 है जो कि बहुत संतोषप्रद है।






