मधेपुरा-सहरसा-सुपौल में मंगलवार को 21 नए कोरोना संक्रमितों की पूष्टि,बिहार में आंकड़ा 2870 हुआ ।

बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना  वायरस  संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्‍या तेजी से बढ़कर 2870 पहुँच गया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मंगलवार को कोराना के पहले अपडेट में 133 नए संक्रमितों का पूष्टि किया है। अब कूल संख्‍या 2870 हो गया है।

आज सुबह 12 मरीज सहरसा से,8 सुपौल जिले से, 1 मधेुपरा जिले से , 12 दरभंगा जिले से , 14 भागलपुर जिले से , 3 गया, 1 मधेपुरा 1 नालंदा, 3 अररिया, 17 किशनगंज, 23 खगड़िया 4 सारण, 1 वैशाली, 15 बांका, गोपालगंज 1 सीवान , 1 गया,7 शेखपुरा ,4 लखीसराय, 1 जमुइ से नए कोरोना संक्रमण की पहचान हुई हैं।

मंगलवार सुबह मधेपुरा जिले के आलमनगर के 29 वर्षीय व्‍यक्ति कोराेना से संक्रमित पाये गए है। सहरसा जिले से भी एक साथ 12 नए संक्रमितो की पहचान हुए है । सहरसा के कहरा से 5 , सोनवर्षा से 3 मह‍िषि से 1 तथा सिमरी बख्यितियारपुर से दो नए मरीज की पहचान हुई है। सुपाैल में 8 नए मरीज जिले के राघोपूर, त्रिवेनीगंज, छातापूर ,पिपरा से नए कोरोना संक्रमित पाये गए है।

बताया जा रहा है कि इनमें कुछ पूर्व में संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे तथा कुछ प्रवासी है जो पूर्व से क्‍वारंटिन में थे।

कोसी प्रमंडल में भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है,कोसी में कुल संख्‍या 144 हो गया। अब तक मधेपुरा में 43 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 लोग कोरोना को मात दे चुके है। सुपौल में कुल कोराना संक्रमितो की संख्‍या बढ़कर 57 पहूंच गया है। सहरसा में कुल संक्रमित की संख्‍या 44 हैं। जिसमें 11 लोग कोरोना को मात दे चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *