बिहार में कोरोना से एक और मौत , श्रमिक स्पेशल ट्रैन से सहरसा आया था

बिहार में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. कुल मिलाकर बिहार में यह आठवीं मौत है .मृतक 55 वर्ष का था तथा उसका घर खगड़िया जिले में है ।


प्रधान स्वास्थ्य सचिव श्री संजय कुमार ने ट्विट कर जानकारी दी है ।
मृत व्यक्ति 11 मई 2020 को अपनी पत्नी और पोते के साथ मुंबई-सहरसा श्रमिक स्पेशल ट्रेन से सहरसा के लिए चला तथा 13 मई को वह सहरसा स्टेशन पहुंचा ।वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे जिला प्रशासन द्वारा अपना गृह जिला खगड़िया बस से भेजा गया ।

खगड़िया में उसे ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया।14 मई की शाम 3:00 बजे मरीज को सांस लेने की तकलीफ शिकायत के बाद उसे 5:00 बजे गोगरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया , जहा डॉक्टर की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही 15 मई को उसकी मृत्यु हो गई । मृत ब्यक्ति पिछले 2 साल से डियाबीटीज़ से पीड़ित था ।


मौत के बाद कोरोना संदिग्ध होने के कारण उसका कोरोना टेस्ट का सैंपल लिया गया साथ ही उसकी पत्नी का भी सैंपल लिया गया ।
16 मई को मृतक ब्यक्ति और उसकी पत्नी दोनों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया ।

अब तक बिहार में कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 1178 हो चुकी है जिसमे 453 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है तथा 8 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *