बिहार में शनिवार की सुबह एकसाथ कोरोना के 47 नए संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके बाद बिहार में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या अब 1080 पहुंच गई है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्विटर के माध्यम से ये जानकारी दी है ।
राज्य में जैसे-जैसे प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है । 4 मई से 15 मई तक अन्य राज्यो से बिहार आये 358 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए है , जो की बिहार के लिए बहुत ही चिंताजनक बात है ।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मधेपुरा में 7, सहरसा में 3, तथा सुपौल में 2 कोरोना मरीजो की पहचान हुई है। मधेपुरा शहर , मुरलीगंज और कुमारखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है । कोशी में भी कोरोना पूरी तरह अपना पाव पसार रहा हैं जिससे लोगो को सतर्क रहना चाहिए।
मधेपुरा में अब तक 16 , सहरसा में 13 तथा सुपौल में 11 कोरोना से संक्रमित की पहचान हुई है।
सूबे कुल 1080 कोरोना से संक्रमित मरीजों में कुछ के स्वस्थ होने के आंकड़े भी बढ़े हैं। अबतक 440 मरीजों ने इस बीमारी को हराया है तो वहीं सात मरीजों की मौत भी हो चुकी है।






