बिहार में कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है । इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में 15 और कोविड19 मरीज मिले ।मधेपुरा में 7,सहरसा में 3 किशनगंज और सुपौल में 2-2 मरीज भोजपुर जिले में भी 1 मरीज की पुष्टि की हुई है बिहार में कुल मरीजो की संख्या 1033 पहुँच गयी है ।
यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने ट्विटर के द्वारा दी गयी।
मुरलीगंज , कुमारखंड , में भी कोरोना के मरीज की पहचान हुई है । अभी तक इन प्रखंडों में कोई मरीज नहीं मिले थे । बता दे कि मधेपुरा जिले में कुछ दिन पहले 7 मरीज मिला था जो महाराष्ट्र के मदरसे का छात्र था। कुछ दिन पहले ही सभी ट्रैन से सहरसा आया था ।
मुरलीगंज में मिले संक्रमित का उम्र 17 साल है।
जिला प्रशासन सभी मरीजो की ट्रेवल हिस्ट्री तथा उसके संपर्क में आए लोगो की पहचान कर रही है । जरूरत पड़ने पर कॉन्टेंमेट जोन को सील भी किया जायेगा ।






