भारत में चल रहे कोरोना महामारी के चलते लगभग दो महीने से लॉकडाउन चल रहा है। करीब दो महीने तक देश में हवाई सेवाएं बंद करने के बाद आज 25 मई फिर से सेवाएं चालू कर दी गई हैं।
जो लोग अपने घर-परिवार से दूर है उनके लिए बहुत ही राहत की खबर है कि देश में अब कुछ घरेलू विमान का परिचालन बहाल कर दिया गया । ऐसे कई सारे लोग अपने परिवार से मिलने के लिए आज फ्लाइट से यात्रा किया ।
इसी बीच आज बेंगलुरू एयरपोर्ट पर सभी का ध्यान के 5 वर्ष के बच्चे ने अपने और सभी का ध्यान खींच लिया, जिसके हाथ में स्पेशल कैटेगरी का टिकट था ।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, आज दिल्ली से फ्लाइट लेने वालों में पांच साल का बच्चा विहान शर्मा भी शामिल है। यह बच्चा दिल्ली से अकेला ही बेंगलुरू पहुंचा। जो कि तीन महीने बाद अपनी मां से मिला है।
रिपोर्टस के मुताबिक विहान की मॉ ने बताया कि विहान स्पेशल कैटेगरी पैसेंजर के रूप में दिल्ली से बेंगलुरू अकेले हवाई यात्रा करके आया है। बता दे कि आज से पटना एयरपोर्ट से भी 5 विमान का परिचालन हुआ है।






