कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में त्राहिमाम मचा है। भारत में COVID-19 के 8.22 लाख से ज्यादा केस मिल चुके है वही बिहार में 14333 लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके है।
मधेपुरा जिले में भी कोरोना के लगातार नए मामलो में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक 250 से अधिक लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके है। लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने 10 जुलाई से 16 जुलाई तक पूरे जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी कर चुके है। शुक्रवार को लॉकडाउन का पहला दिन मिला जुला असर देखने को मिला।
शुक्रवार को मधेपुरा में 10 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमे 7 मरीज तुनियाही के है। मधेपुरा सिविल सर्जन कार्यालय के 1 डाटा ऑपरेटर तथा 1 चालक कोरोना से संक्रमित पाये गये है।
मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा पंचायत से भी 1 लोग का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित व्यक्ति जोरगामा पंचायत भवन में काम करता है ।
सभी संक्रमित व्यक्ति को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
।






