रामपुर में बलहुआ नदी किनारे एक अज्ञात का मिला शव

रामपुर गांव के वार्ड 8 से निकलती बलहुआ नदी से बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ लोग जब नदी के तरफ गए तो लोगों ने एक शव को नदी किनारे देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना था कि अज्ञात का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन द्वारा शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

शव काफी सड़ा हुआ है। प्रतीत हो रहा है कि किसी दूसरे जगह से नदी में बहकर आया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले का उद्भेदन हो पाएगा।

अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *