मुरलीगंज के तीलकोड़ा मे चोरी करते हुए पकड़ा गया युवक, गिरफ्तार –

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग परेशान हैं। सक्रिय चोर गिरोह ने लोगों की नींद उड़ा दी है। प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाकों में आये दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना घटती रहती है। और पुलिस चोर को पकड़ने मे असफल रहती है। अभी तक कई चोरी की घटना हो चुकी है। इसमे चोर व चोरी हुआ सामान बरामद नही हो पाया है। जो पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

इसी क्रम में शनिवार मध्यरात्रि करीब दो बजे प्रखंड क्षेत्र के गोपाली टोला तिलकोड़ा में ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तिलकोड़ा के गोपाली टोला निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि वे अपने घर मे सोये हुए थे। रात्रि करीब दो- ढाई बजे के आस-पास एक चोर आकर दरवाजे पर जल रही बल्ब का स्विच ऑफ कर दिया। बल्ब की रोशनी बंद होते ही अचानक उनकी आंखें खुल गई और उसने देखा कि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर उनकी बाइक बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। उसने चोर-चोर हल्ला करना शुरु किया तो चोर बाइक छोड़कर भागने लगा। हल्ला होते ही आस-पड़ोस के ग्रामीण एकत्रित हो गए और भागते हुए चोर को खदेड़कर पकड़ लिया। चोर को पकड़कर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई अब्बास हुसैन ने चोर को अपनी हिरासत में लेकर थाना ले आयी। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान गंगापुर पंचायत के रमनी वार्ड 11 निवासी रामेंद्र यादव उर्फ रबेन यादव का पुत्र बौआ यादव उर्फ सर्वेश कुमार के रूप में हुआ है।

बाइक चोरी से पूर्व भैंस चोरी कर भागने हो रहा था प्रयास –


वही गोपाली टोला तिलकोड़ा निवासी कमलेश्वरी यादव ने बताया कि चोर बाइक चोरी करने से पूर्व उनकी भैंस खोलने का भी प्रयास किया था। जैसे ही चोर भैस की रस्सी खोलने गया तो उसने गृहस्वामी को जगा हुआ देखकर भाग निकला। भैंस खोलने में असफल होने के बाद वह बाइक चोरी करने का प्रयास किया।

वही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणो ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायायिक हिरासत मे भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *