एक बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मामला अपहरण से जुड़ा हुआ है। पुलिस की सघन छापेमारी में अपहरणकर्ता सहित बच्चे को बनमनखी से सही सलामत बरामद कर लिया गया। बताया गया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर कुमारखंड एवं मुरलीगंज पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर चार अपहरणकर्ता, वाहन सहित बच्चे को शुक्रवार की मध्यरात्री बरामद कर लिया। अपहरण के बाद बरामद हुये बालक के पिता ने बताया कि वे एक सरकारी शिक्षक हैं। रूपये की फिरौती के लिये बच्चे का अपहरण किया गया था।
जानकारी अनुसार कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर बाजार पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी सुधीर मंडल के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का अपहरण ट्यूसन पढ़कर लौटने के क्रम में गांव के ही शिव मंदिर के निकट कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा किया गया। कुछ महिलाओं ने बच्चे को जबरदस्ती स्कार्पियो पर बैठाते देख लिया था। जिसके बाद लोगों को अपहरण होने की आशंका हुयी। तब परिजनों ने देर रात पुलिस को सुचना देकर घटना की जानकारी दी। सुचना पाते ही थाना अध्यक्ष सियावर मंडल एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी सुधीर मंडल के घर धलियाही टोला के तुलसीनगर मोहल्ला पहुंचकर जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया।
बताया गया कि अपहरकर्ता टिकुलिया गांव के वार्ड 14 निवासी बैधनाथ यादव का पुत्र मुकेश कुमार हैं। जो टिकुलिया चौक पर एक मोबाईल का दुकान चलाता हैं। इसके साथ वार्ड 14 के ही नित्यानंद मेहता का पुत्र मनीष कुमार, केवटगामा वार्ड 10 निवासी दुख्या दास का पुत्र सिकंदर दास के अलावे अंतर जिला गिरोह के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरैना निवासी गुलाबचंद्र यादव का पुत्र र्निभय कुमार शामिल हैं। र्निभय और मुकेश जीजा साला के रिस्ता में आता हैं।






