रंगमंच का किया गया शिलान्यास

शहर के जयरामपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में रंगमंच निर्माण को लेकर रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान शुभ मुहूर्त में प्रस्तावित आधुनिक सुविधाएं युक्त रंगमंच का शिलान्यास नपं मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ ने किया। बताया गया कि रंगमंच का निर्माण नगर पंचायत मद से करवाया जा रहा है। जिसकी लागत 15 लाख 72 हजार है। इसमें मंच के साथ साथ दो शौचालय व एक ग्रीन रूम का निर्माण होना है। मौके पर नपं उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साह, प्रधानाचार्य शोभा देवी, रघुनी मंडल, शिवनंदन मंडल, उपेंद्र आनंद, सत्यनारायण मंडल, जयकुमार मंडल, रामकृष्ण मंडल, मनोज भगत, सुशील यादव सहित नवयुवक संघ जयरामपुर के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *