मुरलीगंज में सोए अवस्था में मारी गोली, मौत

मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 8 में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने सोए अवस्था में 48 वर्षीय हरकिशोर यादव के पेट में गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अपराधी घटना स्थल से भागने में सफल रहे। स्वजनों ने बताया कि हरकिशोर यादव की किसी से कोई विवाद नहीं था। गोली मारने की कोई वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

घटना की खबर के बाद स्थानीय थाने को सूचना मिली सूचना पाकर मुरलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ मधेपुरा लोक जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंच कर काग़जी करवाई पूरी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं। बता दें कि 48 वर्ष हरिकिशोर यादव पेशे से किसान थे, और उन्हें किसी से कोई भी बात विवाद नही था।घटना के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है,विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है , इधर मौत से परिवार वालों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। बताते चले कि हरिकिशोर यादव की पत्नी पूर्व में ही गुजर चुकी है। हरिकिशोर यादव अपने पीछे दो बेटे 21 वर्षीय मानस कुमार व 18 वर्ष निहार रंजन को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *