मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जोरगामा पंचायत में रविवार को शिव आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय सेवा सेमिनार का आयोजन किया गया। पंचायत सरकार भवन जोरगामा के प्रांगण में संपन्न हुई इस आयोजन में मैराथन दौड़, क्विज प्रतियोगिता, चिकित्सा शिविर,योग शिविर, भक्ति साधना व जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक इंद्र भूषण इंसाफ के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम लड़कों के मैराथन दौड़ पुस्तकालय चौक भवानीपुर से पंचायत सरकार भवन जोरगामा तक व लड़कियों के लिए मीरगंज चौक से पंचायत सरकार भवन तक रखी गई। मैराथन दौड़ में प्रथम जोरगामा के चंदन कुमार, द्वितीय परमानंदपुर के परमवीर व तृतीय स्थान रहटा के इंदू भूषण कुमार प्राप्त करने में सफल रहे। साथ ही लड़कियों में जोरगामा के कल्पना ने प्रथम, पृतम ने द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रह बाजी मारी। क्विज प्रतियोगिता में आशुतोष कुमार को प्रथम, श्रुति कुमारी को द्वितीय, व सूरज कुमार को तृतीय पुरुष्कार प्रदान किया गया। मौके पर जोरगामा पंचायत के मुखिया अभय कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू ने पुरुष मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरुष्कार प्रदान किया। तथा युवतियों के मैराथन दौड़ में विजेताओं को संस्था के संस्थापक सह साहित्यकार इंद्र भूषण इंसाफ, अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव प्रभात रंजन वर्मा ने किया। वहीं कंबल वितरण उद्घोषक अवधेश यादव तथा संस्था के प्रवक्ता शिक्षक सह समाजसेवी विवेक यादव ने किया। वहीं अन्य विजेताओं को बेचन दास, उपसचिव जगदेव यादव, अधर कुमार वर्मा, चानसी कुमार, संदीप कुमार, कार्तिक कुमार आदि ने पुरुस्कार वितरण किया। मौके पर शिव आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक इंद्रभूषण इंसाफ ने कहा आध्यात्मिक सेवा, पीड़ित मानवीय सेवा और सामाजिक उत्थान की दिशा में सेवा हीं जगत जनक गंगाधर की सच्ची भक्ति है। कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे संस्था के प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी सहयोग,भाईचारे व सद्भावना को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयप्रकाश राम, दयानंद राम, मनीष वर्मा, नवीन चन्द्र भारती, मंटु कुमार यादव, मनोज दास, अरविंद दास मनोज कुमार मंडल, राजेश दास आदि उपस्थित थे।







