जहां एक ओर प्रशासन पूजा समितियों को ये समझाने में जुटी है कि वो 25 अक्टूबर के शाम तक अपनी-अपनी प्रतिमा का विसर्जन कर ले। लेकिन पूजा समिति जिला प्रशासन के इस रवैये से नराज चल रहे हैं, जिसको लेकर दुर्गा पूजा समिति और जिला प्रसाशन की इस मुद्दे पर दो बार बैठक की गई। लेकिन अभी तक इसका हल नहीं हो पाया है।
मुरलीगंज थाना परिसर में रविवार को दशहरा को लेकर पदाधिकारी, मेला कमिटी सदस्य, जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी व गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा मनाने के लिए सरकार की जो गाइडलाइन है। उसे हर हाल में पालन करना हीं होगा। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सम्मानित प्रबुद्धजनो से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सहयोग की अपील की। मेला कमिटी के सदस्यों ने प्रतिमा विसर्जन की भी चर्चा की। इस बात पर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि फिलहाल जो गाइडलाइन है उसका अनुपालन किया जाएगा। लेकिन अगर किसी प्रकार की नई दिशा निर्देश प्राप्त होगा तो उसे लागू किया जाएगा। वहीं पूजा समिति का कहना है कि परंपरा से हटकर नवमी को विसर्जन नहीं हो सकता है।
मौके पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष किशोर कुमार, नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ, उपमुख्य पार्षद जगदीश प्रसाद साह, प्रो नागेन्द्र प्रसाद यादव, नपं पार्षद रामजी प्रसाद साहा, मनोज यादव, विश्वजीत कुमार पिन्टू यादव, बाबा दिनेश मिश्र, अमित बिहारी, आशीष वर्मा, ऋषभ रंजन, मो रइस, मो जुबेर, दिलीप खान, सुजित कुमार शास्त्री, निशिकांत दास, गजेन्द्र पासवान, टुनटुन साह, जय कुमार भगत, मो शब्बीर अहमद,डब्ल्यू सिंह, राकेश रोशन, मून्ना चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।






