मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के रतनपट्टी गांव में शनिवार को बैंगा नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई थी। वहीं डूबने के बाद बालक के शव का पता नहीं चल पा रहा था। रविवार को SDRF की टीम की सहायता से शव को बरामद किया गया ।
बता दें कि रतनपट्टी वार्ड 4 निवासी वीरेन्द्र मंडल के 15 वर्षीय पुत्र रवि आनंद शनिवार की देर शाम खेत जाने के दौरान नदी में डूबने की बात सामने आई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के लाख प्रयास के बावजूद देर शाम तक शव नहीं मिल पाया था।
स्थानीय जनप्रतिनिधि ने सीओ को इस घटना की सूचना दिया। जिसके बाद सीओ शशीभूषण कुमार ने एसडीआरएफ टीम से संपर्क किया और रविवार को घंटों रेस्क्यू आपरेशन चलाने के उपरांत उक्त बालक का शव बरामद हुआ।
रविवार सुबह से SDRF टीम के द्वारा नदी में बालक को खोजने का रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ किया । एसडीआरएफ के दस सदस्यीय टीम ने दो मोटर वोट से घंटों नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया। जिसके बाद 15 वर्ष के बालक का शव बरामद हुआ।
मौके पर मौजूद एएसआई मनोज कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर बालक की मौत से आस पास का माहौल गमगीन बना हुआ है। परिवार के लोग बहुत ही ज्यादा सदमें हैं।






