नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरूवार को विभिन्न पदों के लिये कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमे मुख्य पार्षद पद पर एक और वार्ड पार्षद पद पर 11 प्रत्यासी शामिल है। मुख्य पार्षद पद पर अमित कुमार ने नामांकन दाखिल किया। वही वार्ड पार्षद पद पर वार्ड 3 से मुहम्मद रईस, वार्ड 4 से चतुरानंद सिह और अब्दुल सलाम, वार्ड 5 से सुमित्रा सागर और अनिता देवी, वार्ड 8 से लक्की रानी पाल, वार्ड 9 से पूनम देवी, वार्ड 14 से शीशम कुमारी, वार्ड 15 से पूनम देवी ने नामांकन दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी सुबीर रंजन ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल मे नामांकन प्रक्रिया चल रहा है। गुरूवार को कुल 12 अभ्यार्थीयो ने विभिन्न पदो के लिये नामांकन पर्चा भरा है। मुख्य पार्षद पद पर एक और वार्ड पार्षद पद पर 11 लोगो ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने का समय 11 से तीन बजे तक है। वही बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 24 सितंबर तक नामांकन लिया जाएगा। सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। जहां मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ तैनात किए गए हैं।






