चार दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे शिक्षकेत्तर कर्मी

बिहार राज्य विवि व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अह्वान पर केपी महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मी 1 फरवरी से 04 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बताया कि महाविद्यालय कर्मियों की मुख्य मांगों में बीते 5 महीनों का बकाया भुगतान अविलंब करने, वेतन विसंगति को दूर करने एवं सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किये जाने की मांगे शामिल है। इन मांगों के समर्थन में सभी कर्मी 1 फरवरी से 4 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कर्मियों के द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति का घेराव भी किया जाएगा। मौके पर देवाशीष देव, प्रभाकर मंडल, अभिषेक कुमार, महेश राम, शुभा देवी, मीना कुमारी, अभिमन्यु कुमार, विवेक कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *