मुरलीगंज मे सीएचसी के नए प्रभारी को नही मिला प्रभार

असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुरा के द्वारा 27 दिसंबर को एक पत्र निर्गत हुआ है। जिसमें कहा गया है कि सीएचसी के वर्तमान प्रभारी डाॅ संजीव कुमार को सदर अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक के पद पर 2 जनवरी तक पदभार ग्रहण करना है। तथा सीएचसी के चिकित्सा पदधिकारी डाॅ राजेश कुमार को बिहार कोषागार संहिता 2011 के बीटीसी नियम-84 के तहत सीएचसी का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित करते हुए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के लिए प्राधिकृत किया गया है।लेकिन वर्तमान प्रभारी डाॅ संजीव कुमार निर्देश का अवहेलना करते हुए अभी तक डाॅ राजेश कुमार को पदभार नही सौपा है। निर्गत पत्र में दिया गया है सदर अस्पताल मधेपुरा के वर्तमान उपाधीक्षक डाॅ दिनेश प्रसाद गुप्ता के जगह डाॅ संजीव कुमार को प्रभार ग्रहण करना है। यह भी दिया गया है कि निर्गत पत्र के एक सप्ताह यथा 2 जनवरी 2022 तक डाॅ संजीव कुमार अपना संपूर्ण प्रभार डाॅ राजेश कुमार को सौंपते हुए अपने अपने आवंटित कार्यो का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे। लेकिन अभी तक डाॅ संजीव कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर बने हुए हैं।

इस बाबत डाॅ संजीव कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज करते हुए कहा कि विभागीय प्रक्रिया है। बेवजह इसे तुल न दिया जाए। प्रभार प्रक्रियाधीन है। वहीं डाॅ राजेश कुमार ने कहा कि पत्र प्राप्त हुआ है। अभी तक मुझे प्रभार नही दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया इससे पूर्व तीन बार सिविल सर्जन मधेपुरा के द्वारा पत्र निर्गत किया है। लेकिन वर्तमान प्रभारी किस कारण प्रभार नही दे रहे यह विभाग ही जाने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *