मुरलीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के द्वारा टीम गठित कर शराब कारोबारी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया गया है। प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगियान, रजनी व तिनकोनमा में शराब कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देशी चुलाय शराब बरामद किया गया। वहीं शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री को नष्ट किया गया। बताया गया कि छापेमारी टीम में एसआई विकास कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, पीके वर्मा, व पीसी पासवान समेत पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस द्वारा किये गए इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
वहीं जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया गठित टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के सिंगियान, रजनी, व तिनकोनमा पंचायत से भारी मात्रा में देशी चुलाय शराब को बरामद किया गया है, एवं निर्माण भट्टी एवं निर्माण सामग्री को भी नष्ट किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सिंगियान वार्ड 7 के रेखा देवी, रजनी वार्ड 17 से मीरा देवी, तिनकोनमा वार्ड 7 से चांदनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। इन सबों के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा।






