अपराध व भयमुक्त वातावरण होगा मुरलीगंज थानाक्षेत्र

राजकिशोर मंडल ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण के बाद रविवार को थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त भय मुक्त वातावरण थाना क्षेत्र को बनाएंगे। किसी की कोई भी समस्या हो निःसंदेह हमसे संपर्क करें किसी भी समस्या को दूर करने के लिये यथाशीघ्र उचित पहल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *