बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। हर दिन के साथ कोराना वायरस संक्रमण का मामला तेजी से बढता ही जा रहा है। कोराना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़कर 2394 पहुँच गया है।
कोरोना संकट के बीच मुरलीगंज के लोगों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। आपको बता दे कि पिछले दिनों मुरलीगंज प्रखंड के मीरगंज के एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिससे पूरे जिले में भय का माहौल बना हुआ था। वहीं छात्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिसका सेंपल भी जांंच के लिए भेजा गया था। उनके रिपोर्ट का इंंतजार लोगो को था । क्योंकि सभी के मन में एक भय था कि संक्रमित व्यक्ति से इलाके में चेन ना बन गया हो।
इसी बीच खबर आई है कि उसके परिवार के 10 लोगों के जांच के लिए भेजे गए सैंपल में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद लोगों को थोड़ा सूकून मिला । लेकिन ऐहतिहात के तौर पर लोगों को सतर्क रहना होगा।
ज्ञात हो कि छात्र 6 मई को मदरसा से स्पेशल ट्रेन से गृह जिला पहुंचने के बाद अपने घर आया था। घर मे 4 दिन रहने के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर मधेपुरा भेज दिया गया था। 12 मई को छात्र में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसके परिवार वालों को भी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।






