मुरलीगंज में मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर हुई बैठक

मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर शनिवार को ब्लाॅक के सभाभवन में बीडीओ की अध्यक्षता में डीलर और पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। आयोजित बैठक में बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने बताया कि जनजीवन हरियाली अभियान को लेकर 19 जनवरी को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर पंचायतों के डीलर और पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक की गई है। जिसमें सभी डीलर और पैक्स अध्यक्षों को मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले लोगों की संख्या निश्चित कराया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नितिश कुमार के जन कल्याणकारी अभियान के तहत जल जीवन हरियाली को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला लगाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करना है। समाजिक कुरिति के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। बैठक में बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने कहा मानव श्रृंखला का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। इसके आयोजन में किसी तरह की लापरवाही और कोताही बरतने वाले के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की गई। वहीं इससे पहले प्रखंड स्तरीय संचालन समिति की बैठक हुई। मौके पर सीओ शशीभूषन कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संजीव कुमार, सीडीपीओ कुमारी रीता, बीएल हाई एचएम डॉ रूद्रधर झा नवल, कार्यपालक सहायक ज्योति कुमार सहित अन्य विभागों, डीलर और फैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *