हरिपुर कला पंचायत के मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के प्रति आभार प्रकट किया है।
बताया गया कि महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वीणा देवी ने डॉ लक्ष्मी कुमारी को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाया है। कहा गया कि डॉ लक्ष्मी को जिलाध्यक्ष बनाने से महिला संगठन मजबूत होगी। डॉ लक्ष्मी कुमारी ने पार्टी के वरीयतम पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया है।






