मुरलीगंज मे अभाविप ने नई इकाई का गठन कर मनाया युवा दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने बुधवार को इकाई का पुनर्गठन कर स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। शहर के गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला परिसर में अभाविप कार्यकर्ताओ ने इकाई का पुर्नगठन को लेकर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए राष्ट्र की बेहतरी का संकल्प लिया। इस दौरान अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य राजू सनातन ने विद्यार्थी परिषद की राष्ट्र निर्माण में भूमिका और व्यक्ति निर्माण में किए गए कार्य को विस्तार से बताया। वही बीएनएमयू सीनेट सदस्य रंजन यादव ने विद्यार्थी परिषद के शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधि व रचनात्मक कार्यों के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के कारण हुई परिवर्तन को लेकर सभी छात्र छात्राओं को अवगत कराया।

नगर मंत्री प्रकाश भगत व ऋषभ रंजन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर एक अहम छाप छोड़ी है। जिसमें विशेषकर छात्राएं भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने छात्र छात्राओं के अंदर रचनात्मक गुणों के साथ साथ नेतृत्व करने की क्षमता को विकसित करने का अभूतपूर्व काम किया है। अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू सनातन ने पुरानी नगर कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की गठन किया। जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में मिथिलेश कुमार, नगर मंत्री प्रकाश भगत, नगर सह मंत्री सूरज कुमार, नवीन कुमार, नगर एसएफडी आदित्य, नगर कोषाध्यक्ष राजा चौधरी, नगर मीडिया प्रमुख आशीष कुमार आनंद सह प्रमुख रोशन वर्मा को मनोनीत किया गया। मौके पर कुंदन कुमार, राजू, अक्षय, राजा, ऋषभ सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *