काशीपुर स्थित एमपी क्लासेज मुरलीगंज में ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा बारहवीं के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान के साथ किया गया। साथ ही बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कोचिंग के सभी छात्र छात्राओं ने 12वीं के बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर निदेशक मिथिलेश कुमार ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। वहीं विदा हो रहे छात्र छात्राओं को अपनी मेहनत के बल पर तरक्की करने की सलाह दी।
उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में एक उद्देश्य बनाना जरूरी होता है। कक्षा बारह के बाद सभी बच्चों को अपने जीवन के उद्देश्य के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी मेहनत करने को कहा। साथ ही जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता है। कड़ी लग्न से बच्चे अपने मुकाम पर पहुंच सकते हैं। आजकल पढ़ाई के अलावे अन्य में भी ज्ञान अतिआवश्यक हैं। इसीलिए सभी छात्र – छात्राओं को पढ़ाई के साथ – साथ अन्य तरह के ज्ञानोपार्जन की आवश्यकता हैं। मौके पर एमपी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या पुष्पलता कुमारी, अशोक चौधरी, अमित यादव, रिप्पू वर्मा, सिंटू कुमार, छात्र ओम कुमार, निशा यादव, स्मृति, दीक्षा कुमारी, कौशिक कुमार, दीपराज, राजर्षि, नेहा, डिंपल सहित कई छात्र छात्रा मौजूद रहे।






