मुरलीगंज प्रखंड स्थित केपी महाविद्यालय के एक शिक्षकेत्तर कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मी गजेंद्र दास को अंगवस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ हीं पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मी रविन्द्र यादव तथा महेंद्र यादव को भी औपचारिक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ जवाहर पासवान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी ऊर्जावान और कर्मठ रहे है। महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और एक मंदिर में जिस भाव से रहा जाता है उसी भाव को धारण करके यहां के छात्रों के लिए शिक्षण कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।
वहीं प्रधानाचार्य डॉ जवाहर पासवान ने सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया। तथा अनुरोध किया कि अपने कार्यों से कॉलेज को लाभांवित करते रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन डर अमरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर महेंद्र मंडल, डॉ अमरेंद्र कुमार डॉ त्रिदेव निराला ,डॉ प्रतीक कुमार ,डॉ रविंदर कुमार, डॉ विजय पटेल ,डॉक्टर राजीव जोशी ,डॉक्टर सिकंदर कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉक्टर दीपा कुमारी, डॉ राघवेंद्र, डॉक्टर संजय, डॉ अमित रंजन ,डॉक्टर जयंत ठाकुर, प्रधान सहायक नीरज निराला ,लेखापाल देव ,नीरज, संत कुमार ,मनीष कुमार , नवीन कुमार ,चिंटू महेश ,अशोक ,सूरज सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी आदि उपस्थित थे।






