जिला संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन मीरगंज में 18 दिसम्बर से होगा शुरू

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा पंचायत के मीरगंज गांव में दो दिवसीय जिला संतमत सत्संग का 41वां वार्षिक अधिवेशन 18 एवं 19 दिसम्बर रविवार व सोमवार को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मीरगंज रेलवे ढाला से करीब सौ मीटर पूरब रत्नपट्टी रोड में कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। पूर्व मुखिया अभय कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पावन अवसर पर संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज के शिष्य महर्षि शाही स्वामीजी महाराज के विशेष कृपापात्र प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद महाराज के सानिध्य में वरिष्ठ आचार्यों और साधु-संतों व विद्वानों का प्रवचन होगा। वहीं आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से सत्संग ज्ञानयज्ञ में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से और अपराह्न 2 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथपाठ व प्रवचन किया जाएगा। दूर दराज से आये श्रद्धालु मीरगंज चौक से आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकते हैं। साथ ही नजदीकी मुरलीगंज रेलवे स्टेशन व दीनापट्टी हाल्ट से भी ऑटो व ई रिक्शा के माध्यम से पहुँचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *