मध्य विद्यालय जोरगामा के बच्चों ने किया नेपाल स्थित जनकपुर का भ्रमण

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मध्य विद्यालय जोरगामा के द्वारा छात्र-छात्राओ का दल परिभ्रमण पर रवाना हुआ।

परिभ्रमण दल को ग्राम पंचायत जोरगामा के मुखिया अभय कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दर्शन योजना से बच्चों में किसी भी स्थल को नजदीक से जानने एवं देखने की इच्छा जागृत होती है। जिससे उनका मानसिक एवं बौद्धिक विकाश होता है।

वहीं प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ग आठ के चयनित बच्चों को जनकपुर नेपाल का दर्शन करवाया जायेगा। इस दल के साथ संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार, पुष्पा कुमारी, रमेश कुमार, ब्रह्मदेव ऋषिदेव, काला देवी, रंजू कुमारी आदि कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *