नामांकन में अवैध वसूली का आरोप लगा छात्रों ने महाविद्यालय में ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

प्रखंड के एकमात्र सरकारी, केपी महाविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने नामांकन के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ कॉलेज में ताला लगाकर जोड़दार प्रदर्शन किया। केपी कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्नातक पार्ट वन शैक्षणिक सत्र 2021-24 के नामांकन में छात्रों से नामांकन शुल्क अधिक लिए जाने के मुद्दा को लेकर छात्र नेताओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे जाप छात्र नेता अमित यादव ने बताया कि छात्रों से पार्ट 1 में नामांकन के नाम पर 25 सौ से चार हजार रुपये अधिक लेकर नामांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्पॉट से नामांकन कराने के लिए 3 दिनों से छात्र भटक रहे हैं लेकिन कॉलेज के कुछ कर्मियों द्वारा अधिक रुपये लेकर अपने लोगों का नामांकन कराया जाता है जिससे गरीब छात्रों का शोषण हो रहा है। वहीं केपी महाविद्यालय के छात्र अध्यक्ष संत कुमार ने कहा कि कॉलेज कर्मियों द्वारा लगातर गरीब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। स्पॉट कोटा से नामांकन के लिए सीट कम है फिर भी कॉलेज द्वारा सीट की जानकारी छात्रों को उपलब्ध नहीं कराई गई। अधिक रुपये लेकर दूसरे छात्रों को नामांकन ले लिया जाता है जो सही नहीं है। इसी कारण से हमलोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से कॉलेज प्रशासन के मनमाने रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया है।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र मंडल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा लगाया जा रहा आरोप बिल्कुल गलत है। हमारे महाविद्यालय में स्पॉट से नामांकन के लिए सीट कम है इसलिए परेशानी हो रही है। अभी फिलॉस्फी, मैथली व उर्दू में कुछ सीट बचा हुआ छात्र नामांकन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *